आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री योगी;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गोरखपुर, 2 नवंबर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में जनता दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक समाधान का भरोसा दिलाया

जनता दर्शन के दौरान कई फरियादियों ने आईजीआरएस पोर्टल पर अधिकारियों द्वारा गलत व भ्रामक रिपोर्ट लगाए जाने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने सख्त नाराजगी जताई और निर्देश दिया कि आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पीड़ित की समस्या का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ किया जाए।

जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर सीएम योगी ने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकरण में पीड़ित को लगातार परेशान किया जा रहा है तो उसकी जांच कर जवाबदेही भी तय की जाए।

इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने आए लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि पैसे के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर शासन को भेजी जाए, ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराई जा सके।

एक दिव्यांग युवती द्वारा परिवार की आर्थिक तंगी बताते हुए अपने इंटर पास भाई के लिए रोजगार की मांग पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उचित सहयोग करने के निर्देश दिए।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment