गोबर के दीयों से रोशन होगी दीपावली, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ। दीपावली से पहले गौ सेवा और संरक्षण को लेकर राजाजीपुरम स्थित लखनऊ कॉमर्स एकेडमी में घायल गौवंश सेवकों की बैठक हुई। बैठक में दीपावली पर गौ माता के गोबर से बने दीयों के वितरण का संकल्प लिया गया। साथ ही गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग भी उठाई गई।

बैठक में घायल गौवंश सेवक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ‘एक दिया, एक गौ माता का जीवनदान’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गोबर से बने उत्पादों को अपनाने से वृद्ध और बेसहारा गायों के संरक्षण में मदद मिल सकती है। गोबर के उत्पादों की मांग बढ़ने से गौ सेवा को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

बैठक में मौजूद गौ भक्तों ने दीपावली पर गोबर से बने दीयों का उपयोग करने और गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण के लिए जनजागरण अभियान चलाने की अपील की। सभी ने एक स्वर में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की।

इस दौरान फेयरी टेल्स प्रतिष्ठान की संस्थापक नेहा बनर्जी, राम गौशाला के संस्थापक संदीप दुबे, एसपी श्रीवास्तव, शिक्षाविद एवं समाजसेविका श्वेता श्रीवास्तव, सुरेश यज्ञमणि, डॉ. एसके शुक्ला, ललित प्रकाश पाण्डेय, ज्ञान श्रीवास्तव, ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, ज्ञान चंद, सिटी इंटरनेशनल विद्यालय के आशीष, राष्ट्रीय कवि सौरभ अवस्थी, अवनीश दुबे, सर्वेश, मेंहदी रत्ता, प्रतीक दुबे, विक्रम प्रताप, चंद्रेश्वर, ललित किशोर वैश्य, विमल सक्सेना और विनय पाठक समेत अनेक गौ प्रेमी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment