सरोवर और सड़क की साफ सफाई को लेकर विरोध प्रदर्शन,

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

सकलडीहा में प्राचीन सरोवर और हाइवे सड़क और सम्मे माता वदुर्गा मंदिर मार्ग पर बीते कई दिनों से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी अनजान बने हुए है।

आरोप है कि शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन बीतने के बाद भी साफ सफाई को लेकर अधिकारी अनजान बने हुए है। ग्रामीणों ने साफ सफाई के साथ सरोवर की साफ सफाई कराये जाने की मांग को लेकर मंगलवार को सुबह विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापारी आन्दोलन के लिये सड़क पर उतरेंगे।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि शारदीय नवरात्र जैसे धार्मिक पर्व पर साफ सफाई को लेकर कर्मचारी और अधिकारियों की मनमानी के कारण ग्रामीणों को गंदगी के बीच होकर पूजा पाठ करना पड़ा। सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर स्थित प्राचीन सरोवर गंदगी के अंबार से पटा पड़ा हुआ है। सकलडीहा हाइवे मार्ग नागेपुर की डिवाडर पर सुबह से लेकर शाम तक गंदगी का अंबार लगा रहता है।

सकलडीहा इंटर कॉलेज मार्ग से लेकर खेल मैदान में जलभरॉव की समस्या बनी हुई है। कई बार अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों को बताने के बाद भी समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने आगामी डाला छठ दिवाली देव दिवाली जैसे पर्व से पूर्व साफ सफाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापारियों के साथ आन्दोलन की चेतावनी दिया।

इस मौके पर विरोध जताने वालों में  विनोद केशरी,सुनील चौरसिया,अरविंद,गोबिंद सोनकर,लल्लू,सोहन गुप्त,राजकुमार गुप्ता,कैलाश चौरसिया सहित अन्य रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई