चन्दौली*पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)
मुगलसराय में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और शहर को आधुनिक बाजार के रूप में विकसित करने की दिशा में नए शोरूम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में विधायक रमेश जायसवाल सोमवार को चेतमणि ऑर्नामेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के शोरूम पहुंचे। यहां उन्होंने शोरूम का अवलोकन किया और संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर में आधुनिक व्यापारिक प्रतिष्ठानों का खुलना स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है।

विधायक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर चंदौली जिले का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। यहां के लोगों की जरूरतों और बाजार की मांग को देखते हुए आधुनिक शोरूम, मॉल और बेहतर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का होना जरूरी है। चेतमणि ऑर्नामेंट्स में उपलब्ध आभूषणों के संग्रह और आधुनिक व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिलेंगे।
स्थानीय कारोबारियों को प्रोत्साहन देने के सवाल पर रमेश जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल बना है। उनके अनुसार, कानून-व्यवस्था में सुधार और कारोबार के लिए बेहतर वातावरण बनने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। व्यापारी निवेश करने से पहले बाजार की मांग और संभावित लाभ का आकलन करते हैं, जिसके बाद ही किसी स्थान पर कारोबार शुरू करने का निर्णय लेते हैं।

उन्होंने कहा कि चेतमणि ऑर्नामेंट्स का मुगलसराय में निवेश करना इस शहर की व्यापारिक संभावनाओं को दर्शाता है। प्रतिष्ठान के संचालक धीरज और विकास के प्रयासों की सराहना करते हुए विधायक ने कहा कि बेहतर गुणवत्ता, आधुनिक डिजाइन और ग्राहकों के साथ अच्छे व्यवहार से कारोबार को आगे बढ़ाया जा सकता है।
विधायक ने चेतमणि ऑर्नामेंट्स के संचालकों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि त्योहारों के मौसम में ग्राहकों को यहां आभूषणों की अच्छी वैरायटी मिलेगी और शहर के व्यापार को भी नई गति मिलेगी।






