सैयदराजा (चंदौली)
नगर पंचायत स्थित जी0टी0रोड रामलीला मैदान में 133वीं श्री रामलीला का शुभारंभ शुक्रवार को सायं पारंपरिक मुकुट पूजन के साथ शुरु हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम, माता सीता,लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी के स्वरूपों के मुकुट, अस्त्र-शस्त्र तथा संवाद पोथियों का विधि-विधान से पूजन किया गया।
मुकुट पूजन के पश्चात कलाकारों द्वारा नारद मोह की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा पंडाल जय श्री राम के जयकारों के उद्घोष से गूंज उठा। मुकुट पूजन कार्यक्रम श्री रामलीला समिति, शिवानगर के अध्यक्ष रविंद्र जायसवाल एवं समिति के सदस्यों द्वारा सम्पन्न कराया गया।
इस अवसर पर कामाख्या केशरी, पन्नालाल केशरी, सभासद संतोष जायसवाल, जवाहर पांडेय उर्फ लोटन महाराज, सुशील कुमार शर्मा, वीरेंद्र सिंह, शशांक पांडेय, अंकित जायसवाल, मानवेंद्र जायसवाल, मोहित केशरी सहित भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







