चन्दौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), शुक्रवार
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के राम मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री दुर्गा पूजा समारोह के दौरान शुक्रवार की रात मां दुर्गा की प्रतिमा को श्रद्धा और भक्ति के साथ विदाई दी गई। मां की विदाई के समय माहौल भावुक हो गया। माता रानी को अंतिम विदाई देते हुए कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। वहीं, जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
न्यू डायमंड क्लब (बाल समारोह) की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन और विदाई कार्यक्रम को देखने के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही। पूरे परिसर में मां दुर्गा के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ माता रानी को विदाई देते नजर आए। लोगों ने मां दुर्गा से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना करते हुए परिवार और समाज की सुख-शांति की कामना की।

मां की विदाई के दौरान श्रद्धा, उत्साह और भावुकता का अनूठा संगम देखने को मिला। पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में सहयोग किया। आयोजन के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
न्यू डायमंड क्लब (बाल समारोह) के कार्यवाहक अध्यक्ष आनंद अग्रहरी सहित आशीष यादव, संतोष सिंह, सचिन अग्रहरी, अभिषेक यादव, चंद्रप्रकाश अग्रहरी, संजीव कुमार और सभासद शैलेंद्र गुप्ता समेत अन्य लोगों ने आयोजन में सहयोग किया। मां दुर्गा की विदाई के साथ ही श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से माता रानी के आगमन की उम्मीद जताई।







