दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान विवाद, फायरिंग के मामले में एक गिरफ्तार; पल्सर बाइक जब्त

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

कैमूर के भभुआ अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से संबंधित एक बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक भी जब्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार, विगत दुर्गा पूजा के दौरान गांव में कुछ युवक लाठियां और भाला भांज रहे थे। इसी दौरान दुलारा गांव निवासी उमा सिंह के पुत्र विपिन कुमार अपने साथियों के साथ भाला भांजने लगा। इस पर गांव के ही भीम सिंह के पुत्र अशोक कुमार ने उसे ऐसा करने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि इससे नाराज होकर विपिन कुमार अपने दो अज्ञात साथियों के साथ अशोक कुमार के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए दरवाजा पीटने लगा। जब घर का दरवाजा नहीं खोला गया, तो आरोप है कि आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान अशोक कुमार ने किसी तरह घर के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई।

घटना के बाद पीड़ित अशोक कुमार ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले में कार्रवाई करते हुए चैनपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन कुमार, पिता उमा सिंह, निवासी ग्राम दुलारा, थाना चैनपुर, जिला कैमूर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस ने घटनाक्रम से संबंधित एक बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई