विकास खंड बरहनी में प्री मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 01.11.2026 को जनपद चन्दौली में मेगा/वृहद विधिक सहयत्ता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसके संबंध में दिनांक 21.10.2026 को विकास खण्ड बरहनी सैयदराजा चन्दौली में प्री-मेगा कैम्प का आयोजन किया गया।

जिसमें समाज कल्याण विभाग चन्दौली सुनील कुमार बिन्द, ए.ओ.डी. आरडी मनोज कुमार त्रिपाठी, लघु सिंचाई विभाग प्रमेश कुमार सिंह, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण विभाग, पंचायती राज विभाग रोहित लाल, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन रूबी कुमारी, सी.डी.पी.ओ. नंदनी, वित्तिय साक्षरता विभाग शुभम, पशुपालन विभाग अरविन्द कुमार, दिव्यांग विभाग गोविन्द, ए.डी.ओ. एजी. लक्ष्मण यादव सम्मिलित रहे ।

उक्त कैम्प मेगा/वृहद विधिक सहयता एवं सेवा शिविर में विभिन्न विभागो द्वारा स्टाल लगाकर उपस्थित जनसमूह को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।

इस कैम्प का उद्देश्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रति आमजन मानस में जागरूकता उत्पन्न हो सके और वे उन योजनओं का लाभ ले सके।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई