मीरजापुर।
घण्टेश्वर महादेव जन कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 के अंतर्गत विजयादशमी / दशहरा का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चार दिवसीय महोत्सव का शुभारम्भ 17 अक्टूबर शनिवार को हुआ था, जिसका समापन 20 अक्टूबर मंगलवार को माता रानी की विशेष आरती और घण्टेश्वर महादेव के भव्य श्रृंगार के साथ हुआ।
समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह के नेतृत्व में पूरा आयोजन सम्पन्न हुआ।
इस दौरान 18 अक्टूबर को भव्य महाआरती और 19 अक्टूबर को भव्य भजन संध्या व जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक श्रद्धालु भक्तिमय रहे। दशहरा के दिन असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक इस पर्व पर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत झालरों और फूलों से सजाया गया था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्यामनारायण सिंह (एम.एल.सी. मीरजापुर/सोनभद्र), श्यामसुन्दर केशरी (नगर पालिका अध्यक्ष), राजू कनौजिया (जिला पंचायत अध्यक्ष), बृजभूषण सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष-भाजपा), मनोज जायसवाल (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष), डॉली अग्रहरी (पूर्वी नगर अध्यक्ष-भाजपा) उपस्थित रहे |
समिति संरक्षक के रूप में कृपाशंकर गुप्ता, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, लल्लूराम मौदनवाल, गुड्डू जायसवाल रहें | आयोजक समिति अध्यक्ष- श्याम सिंह, महामंत्री- संदीप श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष- रत्लेश कुमार दुबे, संयोजक- गोविन्द निषाद आदि रहे | घंटेश्वर महादेव मंदिर उपाध्यक्षों में राधेश्याम गुप्ता, सत्यनारायण केशरवानी, सुरेश जायसवाल, मयंक गुप्ता, आशुतोष त्रिपाठी, अशोक यादव, जसविन्दर सिंह, राहुल आशीष सिंह, अशोक केशरी, बृजेशर सिंह, कृष्णगोपाल गुप्ता, रोहन मिश्रा, अवनीश उपाध्याय, कृष्णानन्द हृदयवंशी, राजकुमार उपाध्याय, किशन तिवारी,
अनुज कुमार, आशुतोष दुबे, रविन्द्र विश्वकर्मा, मृत्युंजय सिंह, अखिलेश दुबे, निशान्त दुबे, पवन केशरी, पुजारी – राजेश निषाद, लद्धा महाराज आदि उपस्थित रहे | इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य भूपेन्द्र कुमार सिंह, शिवशंकर जायसवाल, वैभव सिंह गहरवार, सत्येन्द्र कुमार सिंह, अनुराग सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
वार्ता के दौरान अध्यक्ष श्याम सिंह ने बताया कि समिति हर वर्ष नवरात्रि में माँ दुर्गा और भगवान शिव की संयुक्त आराधना के साथ यह महोत्सव करती है, जिसका उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार और जनकल्याण है। दशहरा के दिन हुए भण्डारे के साथ महोत्सव का समापन हुआ।








