चन्दौली कंदवा
बरहनी मे मां मंशा देवी मंदिर पर शारदीय नवरात्रि मे चल रहे नवदिवस मंत्रोचार जय अंबे हरे जगदंबे हरे,जय जय जग जननी अंब हरे को हवन पूजन के बाद विश्राम दिया गया।नवरात्रि के प्रथम दिन संकल्प से शुरु हुए मंत्रोचार मे रात्रि मे पुरुष तो वहीं दिन मे महिलाओं सम्मिलित होती थी
।नवमी तिथि को विद्वान ब्राह्मण बासुदेव त्रिपाठी के नेतृत्व मे हवन पूजन संपन्न हुआ।तत्पश्चात आरती व कन्याओं को भोजन भी मंदिर परिषद से जुडे लोगों द्वारा कराया गया।

मंदिर कमेटी के विशाल सिंह,अनिल,विवेक सिंह,आशीष,शुभम,अरविंद, अभिषेक सहित अन्य ने बताया कि हर वर्ष यहां नवरात्रि मे यह मंत्रोंचार नौ दिन अनवरत चलता रहता है।नवमी तिथि को हवन पूजन बाद विश्राम दिया जाता है।तत्पश्चात भंडारा मे भक्तजन प्रसाद ग्रहण करते हैं।







