चन्दौली चहनिया
बलुआ थाना क्षेत्र के खंडवारी गांव सभा में कूड़ा-कचरा ढोने वाली वाहन से चोरों ने बैट्री को चुरा लिया । वाहन में तकनीकी फाल्ट से कई दिन से गाड़ी खड़ी थी । प्रशासक ग्राम प्रधान सावित्री गुप्ता ने बलुआ थाने में सोमवार को लिखित तहरीर दिया है । क्षेत्र में आए दिन नशेड़ियों द्वारा हो रहे चोरी से ग्रामीण त्रस्त है । खंडवारी गांव सभा में चहनिया कस्बा में कूड़ा कचरा ढोने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के खाते से वाहन खरीदी गयी है । प्रतिदिन कस्बा से उसी गाड़ी से कूड़ा का निस्तारण होता है । जो तकनीकी फाल्ट के कारण तीन दिन से गाड़ी खड़ी थी ।
सोमवार को प्रशासक प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता द्वारा वाहन को दुरुस्त कराने के लिए जब मैकेनिक को बुलाया गया तो वाहन से बैट्री चोरी हो गई थी । प्रशासक प्रधान सावित्री गुप्ता ने बलुआ थाने में लिखित तहरीर दिया है ।ग्रामीणों का कहना है कि नशेड़ियों के आतंक से आए दिन लोग परेशान है । ये कस्बा सहित आसपास मुहल्ले में घूमते रहते है । हर वक्त तलाश में रहते है । मौका मिलते ही सामान गायब कर देते है ।
ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इन पर कार्वाही करने की मांग किया है







