चन्दौली
उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में दिनांक-17.10.2026 को थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से 02 पिकअप में लादकर ले जा रहे कुल 11 राशि गोवंशों को बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा अलग-अलग अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
◼️कार्यवाही-1
दिनांक 17.10.2026 को थाना सैयदराजा पुलिस पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चौकी धरौली के पास नवही रोड पर चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP65QT8715 पिकअप से वध हेतु ले जाए जा रहे चार गोवंश बरामद किए गए। मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना सैयदराजा पर मु0अ0सं0 308/2026, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
◼️कार्यवाही-2
इसी क्रम में रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नौबतपुर तिराहे के पास चेकिंग की जा रही थी कि समाने से आ रहे वाहन चालक द्वारा चेकिंग होता देख वाहन को चेकिंग स्थल से कुछ दूरी पहले ही वाहन खड़ा कर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर वाहन संख्या UP65JT5203 की चेकिंग की गई तो वाहन से कुल-07 राशि गोवंश बरामद हुए।
उक्त बरामदगी के संबंध में थाना सैयदराजा पर मु0अ0सं0 309/2026, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं धारा 325 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।







