बाबा के नगरी, काशी में राजेश पटेल का स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, बाइक रैली से दिखाई अपनी ताक़त

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

जनहित संकल्प पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश भाई पटेल का रविवार को वाराणसी आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। डाफी टोल प्लाजा से रोहनिया तक सैकड़ों बाइक और चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों, नारों और फूल-मालाओं से स्वागत के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

राजेश भाई पटेल का काफिला डाफी टोल प्लाजा से मोहनसराय बाईपास होते हुए रोहनिया पहुंचा। इसके बाद कोरौता बाजार के समीप सरदार सरोवर पर स्थापित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्होंने नमन किया। तत्पश्चात शिवपुर स्थित न्यू अशोक विहार कॉलोनी के एक लॉन में प्रेसवार्ता आयोजित की गई।

जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सरदार सेना के संस्थापक डॉ. आरएस पटेल ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनता को उसके छीने गए अधिकार वापस दिलाना और जनहित में काम करना है।

न्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने समाजवादी पार्टी का समर्थन किया था तथा दस सीटों पर अपनी टीम उतारकर सपा गठबंधन के पक्ष में मतदान की अपील की थी। उनके अनुसार, इन दस सीटों में सात पर सपा को जीत मिली।

रोहनिया की समस्याओं को उठाने का ऐलान

रोहनिया विधानसभा के प्रभारी नियुक्त राजेश भाई पटेल ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान ध्वस्त मकानों के मालिकों को उचित मुआवजा नहीं मिलने से वे परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विधानसभा के सभी बूथों को मजबूत करने तथा ‘वन बूथ-20 यूथ’ के फार्मूले पर काम करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रामलाल पटेल, सुनील पटेल फौजी, अभिषेक पटेल, अशोक पटेल, महेंद्र वर्मा, अमन पटेल, नरेंद्र मास्टर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई