काशी में वाराणसी पुलिस की तत्परता, 15 मिनट में विदेशी पर्यटक का गुम मोबाइल बरामद

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में वाराणसी पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और कार्यशैली से लोगों का दिल जीत लिया। काशी विश्वनाथ मंदिर घूमने आई एक विदेशी पर्यटक का मोबाइल फोन गुम हो गया। मोबाइल गुम होने से परेशान पर्यटक ने थाना चेतगंज अंतर्गत पान्दरीबा चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पान्दरीबा चौकी प्रभारी शिप्रा सिंह ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम ने महज 15 मिनट के भीतर गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर पर्यटक को वापस दिला दिया।

अपना मोबाइल वापस पाकर पर्यटक के चेहरे पर खुशी लौट आई। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और सहयोगात्मक व्यवहार से पर्यटक ने प्रसन्नता जाहिर की और वाराणसी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

काशी में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए पुलिस की यह तत्परता सराहनीय है। चौकी प्रभारी शिप्रा सिंह और उनकी टीम की इस कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। काशी की मेहमाननवाजी और पुलिस की तत्परता ने जीता पर्यटक का दिल।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई