वाराणसी। मडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर चौराहे पर एक अनियंत्रित वाहन ने पूजा पंडाल के पास लगी दुकान और ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे की सूचना मिलते ही मडुवाडीह थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।चौराहे पर हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








