मतदेय स्थलों पर नए मतदाताओं को जोड़ने में लगे थे बी एल ओ

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली कंदवा ।

मतदाता सूची मे नाम जोडने के लिए शनिवार को बरहनी मे मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया।इस दौरान मतदेय स्थलों पर मौजूद बी एल ओ फार्म 6 भरवाकर नए मतदाताओं को जोडने मे तन्मयता से जुडे थे।इसी क्रम मे बरहनी प्राथमिक विद्यालय पर मतदेय स्थल पर बी एल ओ पूनम व विद्या नए मतदाताओं को जोडने मे लगी थी।

बताया कि सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदेय स्थल पर नए मतदाताओं को जोडने का कार्य किया जाएगा।बताया कि पहली बार वोट देने वाले युवाओं, नवविवाहित महिलाओं, वंचित लोगों का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरा जा रहा है।

नियमों में बदलाव के अनुसार नए आवेदन (फॉर्म-6) के साथ शपथ पत्र की आवश्यकता नही है। केवल 02 फोटोयुक्त दस्तावेजों के साथ फार्म 6 भरा जा रहा है।सुपरवाइजर क्षेत्र भ्रमण पर थे।

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई