दो परिवारों को टूटने से बचाने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चहनिया।

बलुआ पुलिस के मिशन शक्ति टीम प्रभारी एस आई जमीलुद्दीन के प्रयासों से काउंसिलिंग के माध्यम से दो परिवारों को पुनः साथ लाने की सराहनीय पहल पर शुक्रवार को खड़ेहरा स्थित अमर ज्योति संस्था द्वारा रानेपुर स्थित गांव में ग्रामीण स्तरीय महिला नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहल पर मुख्य अतिथि सीओ सदर चंदौली पुलिस लाइन डॉ,चारू द्विवेदी ने महिलाओं को सम्मानित किया । संस्था के कोआर्डिनेटर सुजीत कुमार ने अतिथियों को सम्मानित किया ।

बलुआ पुलिस के उपनिरीक्षक और मिशन शक्ति टीम प्रभारी जमीलुद्दीन, एस आई अमरनाथ साहनी के नेतृत्व में टीम के प्रयासों और काउंसलिंग के माध्यम से दो परिवारों मिशन शक्ति के अंतर्गत सराय कला गांव की बंधना और टांडा सुनीता देवी को परामर्श के माध्यम से पुनः आदर्श स्थापित किया । इसे लेकर खड़ेहरा स्थित अमर ज्योति संस्थान की पहल ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व में क्षमता विकसित करना,

उन्हें सुरक्षा सेवाओं से जोड़ना, तथा समाज में महिला सम्मान और सुसज्जित परिवार को मजबूत करने के उद्देश्य को लेकर रानेपुर में ग्रामीण स्तरीय महिला नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी डॉ.चारू द्विवेदी ने उपहार देकर महिलाओं को सम्मानित किया। पुलिस और मिशन शक्ति की इस पहल पर क्षेत्राधिकारी सदर ने महिलाओं के नेतृत्व विकास,महिला सुरक्षा घरेलू हिंसा,दहेज उत्पीड़न,वाल विवाह एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया ।

पुलिस अधिकारियों,हेल्प लाइन नम्बरो,मिशन शक्ति केंद्रों के बारे में विधिवत जानकारी दिया ।इस दौरान एस आई जमीलुद्दीन, एस आई अमरनाथ साहनी,पूर्व प्रधान रानेपुर सरोज देवी,कांस्टेबल दिव्या,अनामिका,कबीता,काजल,प्रियंका आदि लोग उपस्थित रहे ।

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई