नवदुर्गा व दशहरा मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, एडीसीपी लेडी सिंघम का सख्त फरमान

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित संपन्न कराने के लिए वरुणा जोन की एडीसीपी लिपि नागयाच जिन्हे वाराणसी की जनता प्रेम से (लेडी सिंघम) से सम्बोधन करती है एडीसीपी की सख्त दिशा-निर्देश जारी। उन्होंने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को खुद विसर्जन स्थलों का निरीक्षण करने का फरमान दिया है, ताकि विसर्जन के दिन श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो।

इसी क्रम में चोलापुर थाना अंतर्गत दानगंज चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार और कांस्टेबल लालजी सोनकर मय फोर्स क्षेत्र में पूरी तरह मुस्तैद हैं। दानगंज बाजार के 4 प्रमुख दुर्गा पंडालों में विधि-विधान से पूजा-पाठ किया जाता है। दशहरा पर आयोजित होने वाले प्रसिद्ध मेले में लगभग 29 गांवों से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन और मेले का आनंद लेने पहुंचते हैं।

हर साल कि भांति इस बार भी आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाईवे का अधूरा काम और अंडरपास से गुजरने वाले भारी वाहन सुरक्षा के लिहाज से बड़ी चुनौती बने हुए हैं। चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार व कांस्टेबल लालजी सोनकर की टीम लगातार गश्त और पेट्रोलिंग कर शांति व्यवस्था कायम रखने में जुटी है, ताकि मेला व पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो सके।अब देखना यें है कि पिछली साल की तरह इस बार भी सारनाथ एसीपी का पेट्रोलिंग व पैनी नजर बनी रहती है |

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई