गोरखपुर में 20 इंस्पेक्टर-दरोगा के तबादले, 12 उपनिरीक्षक पुलिस लाइन से थानों पर भेजे गए

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गोरखपुर, 17 अक्टूबर। एसएसपी के आदेश पर शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे 20 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। सभी को निर्देश दिया गया है कि वे तुरंत अपने नवीन तैनाती स्थल पर जाकर कार्यभार ग्रहण करें। तबादला सूची में DCRB, पुलिस लाइन, PRO, सोशल मीडिया सेल और विभिन्न थानों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं।

किसे कहां भेजा गया –

– निरीक्षक विजय कुमार सिंह को DCRB से डायल 112 में भेजा गया है।
– उपनिरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन से थाना गुलरिहा
– उपनिरीक्षक राजू रंजन सिंह को थाना चौरीचौरा से चौकी प्रभारी गोबड़ौर, थाना झंगहा
– उपनिरीक्षक रंजीत रंजन को थाना तिवारीपुर से चौकी प्रभारी डोमिनगढ़
– उपनिरीक्षक ओमप्रकाश गुप्ता को PRO से थाना शाहपुर भेजा गया है।

12 उपनिरीक्षकों को मिली थानों पर तैनाती –

पुलिस लाइन से 12 उपनिरीक्षकों को अलग-अलग थानों पर तैनाती दी गई है। – सोनू कुमार – थाना गीडा
– आशुतोष सिंह – थाना बेलीपार
– अंजनी कुमार तिवारी – थाना चिलुआताल
– संतोष कुमार यादव – थाना गगहा
– उमेश कुमार यादव – थाना बेलीपार
– अविनाश कुमार सिंह – थाना गोला
– विनय कुमार सिंह – थाना पिपराइच
– उमेश सिंह यादव – थाना पीपीगंज
– उमेश चन्द्र शुक्ला – थाना पीपीगंज
– वीरेन्द्र सिंह यादव – थाना गगहा
– दीपक कुमार गुप्ता – थाना कैंपियरगंज
– अभिषेक कुमार सिंह – थाना एम्स
– शैलेन्द्र सिंह यादव – थाना राजघाट
– आलोक कुमार सिंह – थाना बांसगांव

वहीं सोशल मीडिया सेल में तैनात उपनिरीक्षक सुमित कुमार को थाना गोला भेजा गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक चुनाव और त्योहारों को देखते हुए थानों पर फोर्स को मजबूत किया जा रहा है। पुलिस लाइन में काफी समय से जमे पुलिसकर्मियों को थानों पर भेजकर कानून व्यवस्था को और बेहतर करने की कवायद है।

 

रिपोर्ट जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई