चहनियां में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 39 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को जनपद चंदौली के विकास खंड चहनियाँ में भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस समारोह में कुल 39 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

कार्यक्रम के दौरान नवविवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित दैनिक उपयोग व उपहार सामग्री का वितरण कर उन्हें सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह जी उपस्थित रहीं।

उनके साथ विकास खंड चहनियाँ के ब्लॉक प्रमुख, जनपद स्तर से नामित नोडल अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय समस्त अधिकारी व कर्मचारी तथा समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आए अतिथियों ने शासन की इस जन कल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह योजना से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह में बड़ी राहत मिल रही है।

रिपोर्ट राकेश तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई