यह अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बड़ी जीत है। इस फैसले से त्योहारी सीजन में छोटे और मझोले व्यापारियों को सीधी राहत मिलेगी।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, चंदौली के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा, “हम राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने व्यापारियों की चिंता को समझते हुए सकारात्मक निर्णय लिया।”
शर्मा ने कहा कि अगर ₹2000 से ऊपर के UPI लेनदेन पर 0.4% MDR लगता तो दिवाली-धनतेरस की बिक्री पर असर पड़ता। इस टालने के फैसले से डिजिटल भुगतान के प्रति व्यापारियों का विश्वास और मजबूत होगा। हम मांग करते हैं कि छोटे व्यापारियों को स्थायी छूट दी जाए।
रिपोर्ट राकेश तिवारी










Users Today : 53
Users This Year : 29101
Total Users : 41694
Views Today : 94
Total views : 80486