शारदीय नवरात्र में विंध्याचल-2026 के तृतीय दिवस पर माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन करने आये असहाय, वृद्ध एवं दिव्यांगजन को ड्यूटीरत् पुलिसकर्मियों द्वारा सहयोग कर सेवाभाव से कराया जा रहा सुगम दर्शन —

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

विन्ध्याचल में चल रहे शारदीय नवरात्र मेला विन्ध्याचल-2026 के तृतीय दिवस पर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में मां विन्ध्यवासिनी, माँ कालीखोह, माँ अष्टभुजा धाम में विभिन्न जनपदों, प्रदेशो एवं देश-विदेश से दर्शन पूजन करने आने वाले दर्शनार्थियों/श्रद्धालुजन के साथ ड्यूटीरत् पुलिसकर्मियों द्वारा विनम्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए सहयोग कर पंक्तिबद्ध कराते हुए

सेवाभाव से दर्शन कराया जा रहा है वहीं दर्शन पूजन हेतु आने वाले वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांगजन का सेवाभाव के साथ सहयोग कर सुगमतापूर्ण दर्शन भी कराया जा रहा है । महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन का विशेष ध्यान रखते हुए धाम सुरक्षा में अतिरिक्त महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सेवाभाव के साथ सहयोग कर सुगमतापूर्ण दर्शन कराया जा रहा है ।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई