राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का हल्ला बोल, लहुराबीर चौराहे क़े समीप किया गया धरना प्रदर्शन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी के लहुराबीर चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा जिला और महानगर की संयुक्त इकाई द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा महिला पुरुष कर्मचारियों व महिलाओं के सम्मान को लेकर की गई कथित गलत टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने यह प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा ने कहा कि महिला के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी के लोग मैदान में राहुल गांधी के खिलाफ यह धरना प्रदर्शन किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में काशी क्षेत्र अध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता सिंह मौजूद रहीं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विनीता सिंह सहित जिला और महानगर क्षेत्र के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। महिला मोर्चा ने कांग्रेस और राहुल गांधी से माफी की मांग की और कहा कि महिलाओं का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

रिपोर्ट विवेक कुमार यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई