चन्दौली चहनिया,
मिशन शक्ति के अंतर्गत चहनिया खंडवारी देवी इंटर कालेज से जागरूकता रैली निकाली। रैली को हरी झंडी दिखाकर बलुआ थाने के इंस्पेक्टर संतोष सिंह और मां खंडवारी पीजी कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ.आशुतोष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । लोगो को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया ।
मिशन शक्ति रैली चहनिया कस्बा में होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचा । जिसमें छात्र छात्राओं ने नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वालंबन का नारा लगाते हुए चल रहे थे । लोगो को जागरूक करते हुए इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने कहा कि हर नारी का सम्मान करना चाहिए क्योंकि ये देवी की रूप है ।
यदि इनके साथ बदतमीज़ी किया तो मिशन शक्ति के तहत कार्यवाही किया जायेगा। प्रबंध निदेशक डॉ.आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति को बढ़ावा देने से काफी हद तक सुधार हुआ है । महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदले ।
इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी एसआई जमीलुद्दीन,समाजसेवी डॉ.अजय कुमार सिंह,राजेंद्र पाण्डेय,महिला हेड कांस्टेबल अनामिका,सोनम अवस्थी,विद्या,आकृति गुप्ता,का.वाहिद अली,चंदन शाह,कृष्णा आदि मौजूद रहे ।







