कल्याणपुर कला में 13 अक्टूबर को हाथी-घोड़ों संग निकलेगी भव्य राम बारात

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चहनियां (चन्दौली)

चहनियां ब्लॉक के कल्याणपुर कला गांव में आयोजित 12 दिवसीय ऐतिहासिक रामलीला के तहत 13 अक्टूबर को प्रसिद्ध ‘श्री राम बारात एवं विवाह’ का भव्य मंचन होगा।

रामलीला सेवा समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, उपाध्यक्ष मार्कण्डेय पांडेय और ग्राम प्रधान बृजेश चौबे ने संयुक्त रूप से बताया कि धनुष यज्ञ के बाद प्रभु की बारात धूमधाम से निकाली जाएगी।

इस बार बारात में हाथी, घोड़े, ऊँट और भव्य रथ मुख्य आकर्षण होंगे। पूरे मार्ग को आकर्षक रोड लाइटों से चमकाया जाएगा और डीजे की भक्ति धुनों पर थिरकते हुए रामभक्त बारात की अगवानी करेंगे।

व्यास अवधेश चौबे के निर्देशन में बारात भ्रमण के बाद मंच पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सीता-राम विवाह संपन्न होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव राकेश चौबे, दुर्गा चौबे, मनोज चौबे, अनुज, हिंमाशु, विवेक प्रताप सिंह, निकेश, शिवदास, शिवदत्त और शिवम यादव समेत सभी पदाधिकारी व ग्रामवासी जुटे हुए हैं।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई