मुकुट पूजा के साथ शुरू हुई कबूतर नाथ की ऐतिहासिक रामलीला

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

गोपीगंज नगर की सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक रामलीला रविवार की रात मुकुट पूजा के साथ शुरू हो गई। रामलीला व्यास ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुकुट पूजन कराया।

रामलीला का शुभारंभ प्रमुख उद्योगपति एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। सुसज्जित मंच पर लीला का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि रामचरितमानस से हमें बहुत कुछ सीख मिलती है। इसका नियमित पाठ करने के साथ ही उसका अनुसरण भी करना चाहिए। कहा कि समाज को भगवान श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।

रामलीला मंडल मंदिर बाबा कबूतर नाथ द्वारा आयोजित रामलीला में स्थानीय लोग ही सजीव मंचन करते हैं। रविवार को इसका शुभारंभ किया गया। शुभारंभ करने पहुंचे श्री गुप्ता का नागरिक अभिनंदन करते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और अंग वस्त्रम भेंट किया गया।

इस अवसर पर दीपांजली झांकी ग्रुप के कलाकारों ने राधा-कृष्ण, राम दरबार, हनुमान जी व महाकाल की भव्य झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आयोजकों ने कार्यक्रम स्थल की नगर पालिका परिषद से साफ-सफाई व पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

इस मौके पर दयाशंकर जायसवाल, विनय जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्विनी अग्रवाल, पूर्व सभासद शिवशंकर गुप्त, मनोज जायसवाल, विरेंद्र पांडेय, गुंजन सिंह, कड़ेदिन जायसवाल, अमित जायसवाल, मोहित सिंह, बीनू जायसवाल, प्रमोद मौर्या, सोनू गुप्ता आदि रहे।

 

रिपोर्ट – जलील अहमद

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई