जौनपुर पुलिस का सख्त संदेश महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए जौनपुर पुलिस ने सख्त संदेश दिया है। छेड़छाड़ अभद्र टिप्पणी और महिलाओं का पीछा करने जैसी हरकतों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एंटी रोमियो स्क्वाड और शक्ति मोबाइल के माध्यम से जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस की इस सक्रियता का मकसद सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा करना है।

स्कूल कॉलेज पार्क और मेला स्थल पुलिस की निगरानी में

अभियान के दौरान स्कूल कॉलेजों के आसपास सार्वजनिक स्थलों जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पार्कों और मेला स्थलों पर चेकिंग की गई। संदिग्ध परिस्थितियों में घूमने या अनावश्यक रूप से खड़े रहने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हें महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ अभद्र टिप्पणी और किसी भी प्रकार का उत्पीड़न न करने की सख्त हिदायत दी गई।

महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि पुलिस ने बढ़ाया भरोसा

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही छेड़छाड़ पीछा करने या अभद्र व्यवहार की घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिसकर्मियों को भी आमजन के साथ मर्यादित संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।

गलत हरकत करने वालों के लिए स्पष्ट चेतावनी

जौनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ अभद्रता या उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह अभियान केवल चेकिंग तक सीमित नहीं बल्कि महिलाओं और बेटियों के मन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस की सक्रियता से समाज में यह संदेश जाता है। कि महिलाओं की गरिमा और सम्मान से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

सम्मान महिलाओं का सुरक्षा बेटियों की और कानून का राज यही हो जौनपुर पुलिस की पहचान

 

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई