प्रतीक्षा (22) का चयन पिछले दिनों यूपी पुलिस में हुआ, ट्रेनिंग पूरी करके वह रायबरेली के मोहनगंज थाने में तैनात थी।
वह छुट्टी पर आई और परिवार के साथ बैठकर बातें की, फिर वह सोने चली गयी। शाम को कमरे का दरवाजा नही खुला तो किसी तरह परिजन अंदर गए। वहां प्रतीक्षा की लाश फांसी के फंदे पर लटकी थी, कमरे में अभी तक कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी नही है।







