शादी के बाद मामला तब चर्चा में आया जब नंदनी के पिता ने उसे मृत मानते हुए उसका पुतला बनाकर प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। यहां तक कि परिवार की ओर से उसकी तस्वीर के आगे ‘स्वर्गीय’ लिख दिया गया।
प्रयागराज में 15 साल से राखी बांधने वाले युवक से शादी, पिता ने बेटी का पुतला बनाकर किया अंतिम संस्कार प्रयागराज के औद्योगिक थाना क्षेत्र के तेलुआवन गांव में 20 वर्षीय नंदनी पांडेय ने गांव के ही 22 वर्षीय शाश्वत गुप्ता से शादी कर ली।
शाश्वत का नंदनी के घर आना-जाना था और नंदनी उसे करीब 15 साल से राखी बांधती थी। दोनों परिवारों में उन्हें भाई-बहन की तरह माना जाता था।







