यूपी में विदेशी शराब के दाम होंगे कम, अक्टूबर से मिलेगा फायदा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में विदेशी शराब के शौकीनों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में कई विदेशी शराब ब्रांडों की कीमतों में जल्द कमी आने वाली है। कस्टम ड्यूटी में कमी के चलते विदेशी शराब की कीमतों में लगभग 15 से 25 प्रतिशत तक गिरावट आने की संभावना है।

आबकारी विभाग के अनुसार, नई खेप बाजार में आने के बाद इसका असर एमआरपी पर दिखाई देगा। अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से उपभोक्ताओं को कम कीमत पर विदेशी शराब मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अलग-अलग ब्रांडों की कीमत में कमी अलग-अलग हो सकती है।

वर्तमान में बाजार में पुराना स्टॉक बिक रहा है। नई दरें लागू होने के बाद विदेशी शराब के विभिन्न ब्रांडों की कीमतों में बदलाव देखने को मिलेगा।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई