बांदा
जिला अधिवक्ता संघ, बांदा की आम सभा की बैठक दिनांक 14.09.2026 व 16.09.2026 में पारित प्रस्ताव के क्रम में निर्णय लिया गया है कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने और न्यायिक जवाबदेही सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर संघ के सभी अधिवक्ता सप्ताह के प्रति बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे, अपना विधि व्यवसाय नहीं करेंगे।

इस संबंध में बार संघ अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा है।








