चाकू से हमला कर हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान धनीराम पुत्र प्रेम, निवासी ग्राम भक्सा, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को आरोपी के मामा के लड़के ने वादी के मामा और वादी पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया था। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर चिलुआताल थाने में मु0अ0सं0 760/2026, धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। बुधवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए धनीराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई