वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के कुश्ती केंद्र में चल रही 67वीं पुरुष अखिल भारतीय अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता-2026-27 के दूसरे दिन अखाड़े में दांव-पेंच, शक्ति और तकनीक का जबरदस्त संगम देखने को मिला। विभिन्न भार वर्गों में पहलवानों ने अपने दमदार प्रदर्शन से मुकाबलों को रोमांचक बना दिया। एक-एक अंक के लिए पहलवानों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और मुकाबलों के साथ सेमीफाइनल की तस्वीर भी स्पष्ट होती गई।
फ्रीस्टाइल के 65 किग्रा भार वर्ग में वेस्टर्न रेलवे के अजय, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के नीरज, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के उदित तथा मेजबान बरेका के दीपांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
86 किग्रा फ्रीस्टाइल में रेलवे कोच फैक्टरी के संजीव, बरेका के सचिन गिरी, वेस्टर्न रेलवे के परमीत तथा नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के सचिन ने अपने मुकाबले जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई।








