तीन दिनों से अंधेरे में डूबा खिलची गांव, आक्रोशित ग्रामीणों ने दी इलिया विद्युत उपकेंद्र के घेराव की चेतावनी

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

शहाबगंज (चंदौली)

शहाबगंज ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले खिलची गांव में पिछले तीन दिनों से पूरी तरह से अंधेरा पसरा हुआ है। गांव से गुजरने वाली 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन सप्लाई लाइन का तार टूट कर जमीन पर गिर गया है, जिससे कभी भी कोई बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को दुरुस्त करने के लिए जब उन्होंने क्षेत्र के अवर अभियंता (जेई) बिनोद कुमार यादव और लाइनमैन कमलेश को फोन किया, तो दोनों के ही मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। विभागीय अधिकारियों की इस घोर लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह और अमन सिंह ने तत्काल विद्युत विभाग के एसडीओ अमर सिंह को फोन कर पूरी स्थिति से अवगत कराया और जल्द से जल्द तार जुड़वाने की मांग की।

वहीं, सूचना मिलते ही किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आज ही इस जर्जर और टूटे तार को ठीक करके बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो गांव के लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और इलिया विद्युत उपकेंद्र का घेराव करेंगे।

इस दौरान मौके पर विजय शंकर सिंह ‘बाबिल’, अमन सिंह, राम अवध सिंह, शुभम पासवान, कमलेश सिंह, राम कुंवर पासवान, राम लखन राम, मनीष सिंह और इंदा पासवान सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

 

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई