व्यापारियों की सुरक्षा से लेकर जाम तक पर मंथन, एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने सुनी समस्याएं

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसीl राजातालाब अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नृपेन्द्र कुमार ने थाना राजातालाब परिसर में क्षेत्र के व्यापारियों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

गोष्ठी में बाजार में जाम, यातायात व्यवस्था,दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता,सुरक्षा व्यवस्था, रात्रि गश्त और पुलिस की प्रभावी मौजूदगी समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। व्यापारियों से सड़क और पटरियों पर अतिक्रमण न करने की अपील की गई, ताकि बाजार में आवागमन सुचारु बना रहे।

एडीसीपी ने व्यापारियों से प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने और उन्हें हमेशा क्रियाशील रखने की अपील की। संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ साइबर अपराध से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने की जानकारी दी गई।

उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। गोष्ठी में थाना राजातालाब प्रभारी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और क्षेत्र के व्यापारी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई