योगी।शासन पर गंभीर आरोप कोई सपा का ये काम करता तो तुरंत मुकदमा लिख गया होता योगी के।लोग है तो मुकदमा क्यों नहीं लिखा गया सरकार का दोहरा चरित्र
जिला समाजवादी पार्टी वाराणसी के कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सपा के प्रदेश सचिव राजू यादव के नेतृत्व में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय से मिलकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करते हुए
प्रदेश सचिव राजू यादव ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विरुद्ध लगाये गये आपत्तिजनक पोस्टर लगाने वाले के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग किया। उन्होंने कहा कि वाराणसी एक धार्मिक ऐतिहासिक स्थल है। कई स्थानों पर अखिलेश यादव का भ्रामक राजनीतिक पोस्टर लगाया गया है, जो अत्यंत गंभीर, निंदनीय एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है।
इस बैनर के माध्यम से अखिलेश यादव की सार्वजनिक एवं राजनीतिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने ऐसा कुकृत्य करने वाले लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दंण्डात्मक कार्यवाही करने की मांग किया है। सपा प्रतिनिधि मण्डल में राजू यादव के साथ साथ दर्जनों सपा नेता व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।







