वाराणसी
सीर गोवर्धन क्षेत्र के लेखपाल कुन्दन सिंह के निजी मुंशी अशोक कुमार को एक लाख रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता कमल कांत विक्रम ने दाखिल-खारिज के एवज में एक लाख रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।
शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने यूपी कॉलेज गेट के पास जाल बिछाया। रिश्वत की रकम लेते ही अशोक कुमार को पकड़ लिया गया। उसके पास से एक लाख रुपये और मोबाइल बरामद हुआ।
मोबाइल में लेखपाल कुन्दन सिंह और अशोक के बीच रिश्वत के लेनदेन से संबंधित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मिली।
हालांकि लेखपाल इस दौरान फरार हो गया उसकी तलाश की जा रही है।







