UP में 3 दिन बाद फिर लौटा मानसून, लखनऊ-कानपुर समेत 5 शहरों में बारिश, 41 जिलों में अलर्ट

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ/कानपुर

उत्तर प्रदेश में 3 दिन बाद फिर मानसूनी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, उन्नाव और फतेहपुर समेत 5 शहरों में रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हैं, जिससे अंधेरा जैसा माहौल है। कई जगह गलियां तालाब बन गई हैं।

IMD का पूर्वानुमान – कल से पश्चिम यूपी में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार एक-दो दिन में यूपी से मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी। इससे पहले बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात सक्रिय हो गया है। इस वजह से पूर्वी यूपी और अवध क्षेत्र में बारिश शुरू हुई है। कल से पश्चिमी यूपी में भी मौसम बदलेगा।

बाढ़ जैसे हालात –

उन्नाव में गंगा का जलस्तर घटने के बाद भी रिहायशी इलाकों में पानी भरा है। गलियों में नाव चल रही है। ललितपुर में गोविंद सागर बांध ओवरफ्लो हो गया है। 8 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। बिजनौर में तेंदुए जंगलों से बाहर आने लगे हैं।

इस सीजन 6% कम बारिश

इस मानसूनी सीजन में प्रदेश में अब तक 6% कम बारिश दर्ज की गई है। 14 जिलों में बारिश का कोटा आधा भी नहीं हो पाया है। सबसे कम बारिश देवरिया, कुशीनगर, शामली, गाजियाबाद और कानपुर देहात में हुई है। यहां कोटे से 75% तक कम बारिश हुई है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई