चितईपुर में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते छह गिरफ्तार, 21,600 रुपये बरामद

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21,600 रुपये मालफड़ और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टिकरी गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर क्राइम टीम के साथ चितईपुर पुलिस ने ओम बिल्डिंग मैटेरियल के पास खाली मैदान में घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत कुमार सिंह (30), राजेंद्र यादव (45), जीत बहादुर सिंह (39), दशमी (25), अंकित यादव (23) और आकाश जायसवाल (23) के रूप में हुई है। सभी वाराणसी के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने बरामद रुपये और ताश के पत्तों को कब्जे में लेकर सील कर दिया। मामले में थाना चितईपुर में मु0अ0सं0 0226/2026 के तहत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई