राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई चहनियां की मासिक बैठक संपन्न

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

/चहनियां/चंदौली

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई चहनियां की मासिक बैठक बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मथेला चहनियां में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने की।

बैठक में संगठन की गतिविधियों, शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत होकर उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया। ।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत है।
ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने भी बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों और ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

बैठक में संगठन के पदाधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। अंत में सभी ने शिक्षक हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय सिंह, जिला कोषाध्यक्ष फैयाज़ अहमद, बीरेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज गुप्ता, ब्लॉक मंत्री अलोक सिंह उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप यादव, अमरनाथ दुबे, जयशंकर राय, जयप्रकाश भारती, संदीप यादव,प्रदीप सिंह, शाहनवाज़ अहमद, आनंद कुमार, दिलीप यादव,विवेक श्रीवास्तव, अल्ताफ अंसारी, संजय कुमार, सिद्दार्थ अवस्थी, प्रेमशंकर मिश्रा,विमल सोनकर, विनय कुमार, राजीव कुमार, राजनाथ मौर्या, धर्मेंद्र राय आदि संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे l

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई