प्राथमिक विद्यालय अलीपुर भगड़ा में शिक्षकों की लेटलतीफी का मामला…!

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चकिया, चंदौली

चकिया तहसील क्षेत्र के अलीपुर भगड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के समय से विद्यालय न पहुंचने का मामला सामने आया है। निर्धारित समय के काफी देर बाद तक विद्यालय में हेडमास्टर समेत कई शिक्षक मौजूद नहीं मिले। मौके पर केवल एक महिला शिक्षिका विद्यालय की व्यवस्था संभालती हुई दिखाई दीं।

शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति सामने आई। विद्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने भी मामले को लेकर नाराजगी जताई और समय से विद्यालय पहुंचने तथा बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता देने की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षकों के समय से विद्यालय न पहुंचने के कारण बच्चों की शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराकर यदि लापरवाही की पुष्टि होती है तो संबंधित जिम्मेदार शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि एबीएस अजीत पाल के स्तर से अपेक्षित कार्रवाई न होने की स्थिति में उनके विरुद्ध लिखित शिकायत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विकास मित्तल को सौंपे जाने की तैयारी है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के माध्यम से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की जाएगी।

अब देखने वाली बात यह होगी कि शिक्षा विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और विद्यालय में शिक्षकों की समयबद्ध उपस्थिति एवं पठन-पाठन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाता है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई