चन्दौली चहनियां
खण्डवारी स्थित रानेपुर गांव निवासी किराना व्यवसायी विजय गुप्ता ( 36 वर्ष ) अन्ततः ज़िंदगी की जंग हार गए। सड़क दुर्घटना में घायल विजय गुप्ता का लगभग महीने भर के लंबे ईलाज के बाद निधन हो गया। उनका शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।
रानेपुर निवासी किराना व्यवसायी विजय गुप्ता का 1 माह पूर्व रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में लंबे समय से चल रहा था । लगभग एक माह पूर्व उनकी दुकान में रात के समय अज्ञात कारणों से आग लग गई थी । उस समय विजय गुप्ता मुगलसराय थे और मुगलसराय से वापस आते समय उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई जिसमें विजय गुप्ता बुरी तरह घायल हो गए ।
जिनका इलाज वाराणसी के निजी अस्पताल में किया जा रहा था । जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे अंततः आज शाम को जिन्दगी से जंग हार गए। उनके निधन से संपूर्ण चहनिया बाजार में शोक का माहौल छा गया तथा परिजनों में कोहराम मच गया । उनका शव लगभग देर शाम उनके पैतृक निवास रानेपुर पहुंचा जहां परिजन में कोहराम मच गया।
विजय जायसवाल की शादी सकलडीहा ब्लॉक के खोर निवासी सुमन गुप्ता के साथ हुई थी विजय जायसवाल के तीन संताने हैं अरुण, शिवा और वैभवी हैं। पत्नी सुमन गुप्ता पति खोने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और बेहोश हो गई। वहीं माता शहजादी देवी भाई अजय गुप्ता और बहनों का रो रो कर बुरा हाल है। विजय गुप्ता के शव का अन्तिम संस्कार देर रात बलुआ स्थित गंगा घाट पर किया गया।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437