देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणा से एवं हिन्दू हृदय सम्राट, कर्मयोगी, योगी आदित्य नाथ के प्रयास से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में क्रान्तिकारी परिवर्तन आया है। महिलायें अपने परिवार के जीवन यापन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं है।
रक्षाबंधन के विशेष पर्व से पहले पिण्डरा विधान सभा की बहनों के सम्मान में रक्षाबंधन का विशेष कार्यक्रम आशा एजुकेशनल ग्रुप, बाबतपुर, वाराणसी के प्रांगण में 25 अगस्त, 2026 को प्रातः 10:00 बजे आयोजित किया जा रहा है।
प्रस्तावित कार्यक्रम में विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा सामाजिक क्षेत्रों में महिलाओं को जागरूक करना एवं समाज के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किए जाने की तैयारी की जा रही है।
महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ ही सफाई कर्मी, आंगनवाड़ी कार्यकतीं, सहायिका, पंचायत सहायक, आशा, संगिनी, ए०एन०एम०, शिक्षा मित्र, रसोईया, शौचालय के केयर टेकर सहित सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलायें लगभग 10 हजार की संख्या में शामिल होंगी।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437