चन्दौली बबुरी रोड पर डिह बाबा मंदिर के पास परिजनों को दवा दिलाने ले जा रहा तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में बुजुर्ग महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।
बबुरी रोड पर फिर हुआ भीषण हादसा, पेड़ से टकराकर पलटा ऑटो, दादी और मासूम गंभीर
चंदौली के बबुरी रोड पर डीह बाबा मंदिर के पास परिजनों को दवा दिलाने ले जा रहा तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में बुजुर्ग महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।
बबुरी रोड डीह बाबा पास हादसा
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया ऑटो
दादी और मासूम बच्चा गंभीर घायल
बबुरी रोड पर लगातार बढ़ रहे हादसे
खटारा वाहनों की जांच पर उठे सवाल
जिला मुख्यालय स्थित बबुरी रोड पर डीह बाबा मंदिर के पास एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। चुरमुली गांव निवासी अजय कुमार अपने परिजनों को दवा दिलाने के लिए ऑटो से चंदौली अस्पताल लेकर जा रहे थे।
इसी दौरान डिह बाबा मंदिर के पास तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसके तीनों पहिए ऊपर की ओर हो गए।







