नृपेन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन के निर्देशन में जनसुरक्षा एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गोमती ज़ोन के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष प्रवर्तन अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों तथा अन्य प्रमुख मार्गों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, अवैध पार्किंग, गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन संचालन, निर्धारित गति सीमा से अधिक गति (ओवरस्पीडिंग) तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तनात्मक एवं विधिक कार्रवाई की गई। साथ ही सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर गलत ढंग से खड़े अथवा संचालित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं आवश्यकतानुसार सीज की कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे अवैध पार्किंग को पूर्णतः प्रतिबंधित कराया जाए, जिससे यातायात बाधारहित एवं सुरक्षित बना रहे।
*अभियान के दौरान कुल 141 वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 09 वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई का विवरण निम्नवत है—*
* *93 वाहनों का चालान* एवं *01 वाहन को सीज* किया गया, जो गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में संचालित पाए गए।
*
*बिना नंबर प्लेट संचालित 01 वाहन का चालान* एवं *08 वाहनों को सीज* कर उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
*
*47 वाहनों का चालान* अवैध पार्किंग के संबंध में किया गया।
अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन द्वारा निर्देशित किया गया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। साथ ही निर्देशों के अनुपालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
गोमती ज़ोन पुलिस आमजन से यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील करती है।







