वाराणसी
बड़ागांव थानाक्षेत्र के खटौरा गांव के चंदेश्वर नारायण सिंह को अपना दल (एस) के शीर्ष नेतृत्व द्वारा वाराणसी परिक्षेत्र का क्षेत्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा संगठन के लिए इसे एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया।
नवनियुक्त क्षेत्रीय सचिव चंदेश्वर नारायण सिंह ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। बधाई देने वाले में मुख्य रूप से डा॰ नरेंद्र पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष, मा॰ सुनील पटेल रोहनिया विधायक, राजेश वर्मा विधानसभाध्यक्ष पिण्डरा, जय सिंह पटेल प्रदेशध्यक्ष (छात्रमंच), राजकुमार राव, विजय सरोज, रमेश पटेल व अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।









Users Today : 41
Users This Year : 24769
Total Users : 37362
Views Today : 64
Total views : 73523