(चंदौली)
उ0प्र0 बिहार सीमा पर स्थित नौबतपुर (कर्मनाशा नदी तट) पर हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी माँ काली जी की वार्षिक पूजा की गयी इसके पूर्व माँ घटवारी देवी की वार्षिक पूजा पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई।
इस पावन अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु काली माता मंदिर से एकत्रित होकर नौबतपुर स्थित कर्मनाशा नदी के तट पर पहुँचे, जहाँ माँ घटवारी देवी की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी से पूरे नगर की सुख, समृद्धि, शांति,और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
पूजा में मुख्य रूप से दर्शनिया मोलई बाबा और राजेंद्र बाबा जिन्होंने माँ घटवारी देवी की आराधना की और अनुष्ठान को विधि विधान से संपन्न कराया । मंदिर के मुख्य पुजारी जवाहर पाण्डेय उर्फ लोटन महाराज के सानिध्य में हवन और पूजन का आयोजन किया गया। पुजारी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में आहुतियां डलवाकर पूजा को संपन्न कराया।
इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष सैयदराजा आभा जायसवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, राजा पांडेय, पप्पू विश्वकर्मा, दिलीप अग्रहरि,अंकित जायसवाल,मोहन अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।
इनके साथ नौबतपुर की भारी संख्या में नर नारी और श्रद्धालुगण मौजूद रहे, जिन्होंने माता का आशीर्वाद लिया। पूजा की समाप्ति पर सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण माँ के जयकारों से गुंजायमान रहा।











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459