सकलडीहा,
सावन माह के पहले सोमवार को चतुर्भुजुपर स्थित स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर और सकलडीहा के महेश्वर नाथ मंदिर पर सुबह से श्रद्धालुओं और कावड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ा था। भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए कावड़ यात्रियों के साथ महिलाओं ने दर्शन पूजन किया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। भीड़ को देखते हुए जगह जगह बैरियर लगाया गया था।

सावन माह के पहले सोमवार को व्रती महिलाओं ने वेल पत्र,धतूरा,जल, दही,कनेल का फूल सहित विभिन्न प्रकार की पूजा सामाग्री के साथ शिवालयों में पहुंचकर विधि विधान से विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच जलाभिषेक किया। वही कावड़ियों का जत्था सुबह तीन बजे भोर से ही मंदिर परिसर में लम्बी लाइन लगाकर पट खुलते ही जयकारा के साथ जलाभिषेक किया।
सीओ कृष्ण मुरारी और कोतवाल भूपेन्द्र निषाद पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था में डटे रहे। भीड़ और वाहनों को नियंत्रण के लिये जगह जगह बैरियर लगाये गये थे।मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी पीयूष तिवारी और पुजारी राजेश पांडेय मंदिर में सुबह से ही डटे रहे। मंदिर के पुरोहित रामनिवास पाठक लगातार मंत्रोच्चारण के बीच भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते रहे।
इस मौके पर कोतवाल भूपेन्द्र निषाद,लक्ष्मीकांत मिश्रा,राजेन्द्र सिंह,राणा यादव,जगदीश यादव,विजय शंकर चौहान सहित एनसीसी के छात्र भारी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था में डटे रहे।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438