जौनपुर
शाहगंज थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत पुलिस ने छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी और फब्तियां कसने वाले एक मनचले युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत इमरानगंज चौकी क्षेत्र में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान सूचना मिली कि मोलनापुर मोड़ पर एक युवक आने-जाने वाली लड़कियों पर अशोभनीय टिप्पणियां कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान किसन राजभर पुत्र अच्छेलाल राजभर, निवासी ग्राम रफीपुर, थाना शाहगंज के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध थाना शाहगंज में मु.अ.सं. 262/2026 के तहत धारा 296 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह और वरिष्ठ उपनिरीक्षक चंद्रभान यादव की टीम द्वारा की गई।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437