चन्दौली चहनिया
भूगर्भ जल दिवस के अवसर पर बुधवार को विकास खंड चहनिया परिसर से भूगर्भ जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष जन-जागरूकता अभियान गाड़ी को खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर व अन्य विभागीय अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने कहा कि भूगर्भ जल का लगातार गिरता स्तर चिंता का विषय है। जल का विवेकपूर्ण उपयोग, वर्षा जल संचयन तथा पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने और प्रत्येक घर एवं गांव में जल बचाने की आदत विकसित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम समन्वयक देवेंद्र कुमार सिंह सहित जिला टीम के सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा चहनिया क्षेत्र के ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अभियान के तहत जागरूकता गाड़ी विकास खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगी।
इस दौरान सूचना, शिक्षा एवं संचार सामग्री के माध्यम से लोगों को भूगर्भ जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण तथा जल के सतत एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने भूगर्भ जल संरक्षण एवं जल संसाधनों के सतत उपयोग के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
इस दौरान ज्वाइंट विडियो ओम प्रकाश,नित्यानन्द सिंह,प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि सतीश गुप्ता , रिंकु गुप्ता, अशोक चौहान, जयंत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी







